Posted on 26 Oct, 2017 3:01 pm

 

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने लोगों को आरोग्य के देवता सूर्य की उपासना के पर्व छठ पूजा पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

श्री चौहान ने शुभकामना संदेश में कहा कि छठ पर्व भारतीय ग्रामीण संस्कृति की आभा प्रदर्शित करता है।  उन्होंने कहा कि छठ पूजा का सबसे महत्त्वपूर्ण पक्ष इसकी सादगी है। लोक आस्था का यह पर्व  भक्ति और आध्यात्म से परिपूर्ण है तथा लोक जीवन में  शालीनता का प्रसार करता है। श्री चौहान ने इस अवसर पर सभी लोगों के स्वस्थ्य जीवन की कामना की है।

 

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश

Recent