Posted on 09 Jul, 2020 2:21 pm

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा आज सुबह उज्जैन में त्वरित कार्रवाई कर उत्तरप्रदेश निवासी दुर्दान्त अपराधी विकास दुबे को पकड़कर गिरफ्तार किये जाने पर उज्जैन एवं प्रदेश पुलिस को बधाई दी है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि उनकी आज प्रात: उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ से भी चर्चा हुई है।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बताया कि राज्य सरकार उत्तरप्रदेश सरकार के निरंतर संपर्क में है। अपराधी को उत्तरप्रदेश पुलिस को सौंपने के लिए दोनों राज्य सरकार की पुलिस आगामी आवश्यक कार्यवाही कर रही हैं।

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश