Posted on 04 Aug, 2022 3:33 pm

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने बर्मिंघम में आयोजित राष्ट्रमंडल- 2022 खेलों में जूडो में महिलाओं के 78 किलोग्राम वर्ग में सुश्री तूलिका मान को रजत पदक प्राप्त करने और पुरूषों की ऊँची कूद में कांस्य पदक जीतने पर राष्ट्रीय रिकॉर्ड धारक श्री तेजस्विन शंकर को शुभकामनाएँ दी हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने पुरूषों की स्क्वैश स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर सौरव घोसल और पुरूष वर्ग की 109 प्लस किलो वर्ग की भारोत्तोलन प्रतियोगिता में कुल 390 किलो वजन उठाकर कांस्य पदक जीतने पर श्री गुरदीप सिंह को बधाई दी।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सुश्री तूलिका मान को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि देश को अपनी बेटी पर गर्व है। आप अपने खेल से सदैव भारत को गौरवान्वित करती रहें और विजय पथ पर आगे बढ़ती रहिए। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने श्री तेजस्विन शंकर को देश का नाम ऐसे ही रौशन करते रहने और उनकी गौरवशाली यात्रा जारी रखने के लिए शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा कि तेजस्विन शंकर ने ऊँची कूद में भारत को पदक दिलाकर इतिहास रच दिया है।

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश

Recent