Posted on 02 Aug, 2022 5:19 pm

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान का प्रदेश के अनेक अधिकारी-कर्मचारी संगठनों ने आज मुख्यमंत्री निवास पहुँच कर उनके द्वारा कर्मचारी-कल्याण के लिये गये निर्णय के प्रति आभार व्यक्त किया। इन संगठनों में मध्यप्रदेश राजपत्रित अधिकारी संघ और राज्य कर्मचारी संघ सहित निगम मंडल कर्मचारी संघ शामिल थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान का पुष्प-गुच्छ और पुष्प मालाओं से अभिनंदन किया गया।

अधिकारी-कर्मचारी प्रतिनिधियों की ओर से कर्मचारी संघ के संरक्षक श्री सुधीर नायक ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री चौहान ने हाल ही में 3% महंगाई भत्ते की राशि देने का निर्णय लिया है। अब राज्य के कर्मचारी केंद्र सरकार के समान महंगाई भत्ता प्राप्त करेंगे। इसके पहले भी 8% महंगाई भत्ता देने के निर्णय पर अमल हुआ है। मुख्यमंत्री श्री चौहान प्रत्येक वर्ग की आवश्यकताओं को समझ कर समय पर उचित निर्णय लेते हैं। यह मुख्यमंत्री श्री चौहान की सहृदयता है। उन्होंने कर्मचारी-कल्याण के फैसले पूर्व में भी लिए हैं।

आभार प्रदर्शन के दौरान सामान्य वर्ग कल्याण आयोग के अध्यक्ष श्री शिव चौबे, श्री सुल्तान सिंह शेखावत, श्री अजय श्रीवास्तव नीलू, श्री डी.के. यादव, श्री हेमंत श्रीवास्तव, श्री हेमंत कपूर, श्री ओ.पी. कटियार, श्री अनूप भार्गव, श्री आशीष सोनी, श्री सुनील श्रीवास्तव, श्री अभय प्रधान, श्री राजकुमार सिंह, श्री फौजदार और अन्य संगठनों के अधिकारी-कर्मचारी, सदस्य एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश

Recent