Posted on 27 May, 2020 7:10 pm

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने दैनिक नईदुनिया ,भोपाल के प्रबंध संपादक, वरिष्ठ पत्रकार श्री राजेंद्र तिवारी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। श्री तिवारी का आज प्रातः भोपाल में निधन हुआ। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि पहले नई दुनिया इंदौर और बाद में वर्ष 1991 से  भोपाल से दैनिक नई दुनिया के प्रकाशन में श्री राजेंद्र तिवारी का महत्वपूर्ण योगदान रहा। मध्यप्रदेश की हिंदी पत्रकारिता में श्री  राजेन्द्र तिवारी द्वारा दी गई सेवाएं स्मरणीय रहेंगी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने स्व. राजेंद्र तिवारी की आत्मा की शांति और शोक मग्न तिवारी परिवार को यह असीम दुख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना ईश्वर से की है।

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश