Posted on 17 Jan, 2022 2:59 pm

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहन ने कहा है कि पं. बिरजू महाराज ने भारतीय नृत्य की कत्थक शैली को विश्व पटल पर स्थापित करने एवं युवाओं को नृत्य एवं शास्त्रीय संगीत से जोड़े रखने में अप्रतिम योगदान दिया है। उनका चले जाना संपूर्ण कला जगत के लिए अपूरणीय क्षति है।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने अपने ट्वीट में कहा है कि - "भारतीय नृत्य-कला को विश्व में विशिष्ट स्थान दिलाने और प्रतिष्ठित करने वाले कत्थक सम्राट, पद्म विभूषण पंडित बिरजू महाराज के रूप में देश ने अपने एक अनमोल रत्न को खो दिया। उनका जाना संपूर्ण कला जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें।"

परिचय

पंडित बिरजू महाराज के नाम से विख्यात पंडित बृजमोहन मिश्र प्रसिद्ध भारतीय कत्थक नर्तक थे। वे शास्त्रीय कत्थक नृत्य के लखनऊ के कालिका-बिन्दादीन घराने के अग्रणी नर्तक थे। पंडित जी कत्थक नर्तकों के महाराज परिवार के वंशज थे, जिसमें अन्य प्रमुख विभूतियों में उनके दो चाचा एवं ताऊ पं. शंभू महाराज एवं पं. लच्छू महाराज तथा इनके पिता एवं गुरु पं. अच्छन महाराज भी आते हैं।

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश