Posted on 19 Feb, 2022 5:57 pm

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने वरिष्ठ पत्रकार श्री रवीश तिवारी के निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है। श्री तिवारी इंडियन एक्सप्रेस समाचार-पत्र से संबद्ध थे। वे गत दो वर्ष से कैंसर से जूझ रहे थे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा है कि श्री रवीश तिवारी की लेखनी और विश्लेषणात्मक क्षमता अनोखी थी। साथ ही वे एक शानदार इंसान भी थे। श्री तिवारी नई पीढ़ी के उन पत्रकारों में शामिल थे, जिन्होंने अपने कार्य से सभी को प्रभावित किया। श्री तिवारी ने आयआयटी मुंबई से स्नातक डिग्री लेने के बाद ऑक्सफ़ोर्ड का रूख किया, लेकिन अपनी दिलचस्पी को प्राथमिकता देते हुए पढा़ई बीच में ही छोड़कर पत्रकारिता को अपनाया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने ईश्वर से स्व. रवीश तिवारी की आत्मा की शांति और शोकाकुल तिवारी परिवार को यह असीम दु:ख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश