मुख्यमंत्री श्री चौहान ने छतरपुर दुर्घटना पर शोक व्यक्त किया
Posted on 11 Jul, 2021 2:42 pm
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने छतरपुर जिले के ग्राम महुआ झाला में हुई दुर्घटना पर दु:ख व्यक्त किया है। छतरपुर जिले के बिजावर के ग्राम महुआ झाला में करंट लगने से 6 व्यक्तियों का निधन हो गया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने इस दर्दनाक हादसे पर शोक संवेदना व्यक्त की है।
साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश