Posted on 20 Aug, 2019 12:52 pm

मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ ने मूर्धन्य संगीत निदेशक पद्मभूषण श्री उमर खैय्याम के निधन पर शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री श्री नाथ ने कहा कि श्री खैय्याम के चले जाने से एक युग का अंत हो गया। उनका संगीत भारतीय धरोहर है। उन्होंने हमेशा शास्त्रीय अनुशासन से बँधा संगीत दिया। प्रयोगधर्मी संगीत प्रतिभा से उन्होंने फिल्म संगीत को समृद्ध किया।

मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ ने दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों एवं प्रशंसकों को यह दु:ख सहन करने की शक्ति देने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश

Recent