Posted on 27 Jan, 2019 11:33 am

 

जनसम्पर्क, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व, मंत्री श्री पी.सी. शर्मा ने गणतंत्र दिवस पर बीएचईएल, दशहरा मैदान में 34वें राष्ट्रीय लोकरंग समारोह का शुभारंभ किया। उन्होंने इस अवसर पर गणतंत्र दिवस समारोह में चयनित झाँकियों और प्रतिभागियों तथा अन्य क्षेत्रों में विशिष्ट उपलब्धियों के लिये राज्य स्तरीय पुरस्कारों का वितरण किया।

मंत्री श्री शर्मा ने कहा कि लोकरंग समारोह भारतीय संस्कृति को प्रदर्शित करने का अनूठा संगम स्थल है। यहाँ विभिन्नता में एकता की परम्परा देखने को मिलती है। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित जनों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएँ दीं।

संस्कृति सचिव, श्रीमती रेनू तिवारी ने बताया कि पाँच दिवसीय राष्ट्रीय लोकरंग समारोह में 30 जनवरी तक प्रति दिन शाम 7 बजे से समारोह स्थल बीएचईएल दशहरा मैदान पर विभिन्न प्रस्तुतियाँ होंगी। इसमें परम्पारिक नृत्य, मध्यप्रदेश एवं अन्य राज्यों के गायन, अन्य देशों के नृत्य, समवेत नृत्य नाट्य, बच्चों की फिल्मों, कठपुतलियों और विभिन्न आंचलिक व्यंजनों का आनंद दर्शकों को मिलेगा।

 

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश​