Posted on 23 Oct, 2017 5:37 pm

 

राज्य शासन ने ओंकारेश्वर में आदिशंकराचार्य की प्रतिमा हेतु धातु संग्रहण एवं जन-जागरण अभियान के लिए 'एकात्म यात्रा' करने का निर्णय लिया है। दिसम्बर-जनवरी में होने वाली इस यात्रा के लिए राज्य आयोजन समिति का गठन कर दिया गया है। समिति में आध्यात्म गुरु, राज्य शासन के मंत्री, विभिन्न मण्डल के अध्यक्ष, जन-प्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, कुलपति और विभिन्न क्षेत्रों के विषय-विशेषज्ञों को शामिल किया गया है।

आयोजन समिति के विशेष आमंत्रित सदस्यों में स्वामी अवधेशानंद गिरि जूना अखाड़ा, परमात्मानंद सरस्वती महासचिव आचार्य महासभा, स्वामी समवित सोमगिरि बीकानेर, स्वामी गोविंद देव पुणे, स्वामी विज्ञानानंद नई दिल्ली, स्वामी हरिवृहन्दानंद उत्तरकाशी, स्वामी मुदित वयानन्द राजकोट, स्वामी प्रणवानंद ओंकारेश्वर और स्वामी मित्रानंद चिन्मय मिशन को शामिल किया गया है।

समिति में होंगे 98 सदस्य

स्वामी हरिहरानंद अमरकंटक, प्रमुख रामकृष्ण मिशन भोपाल, ग्वालियर एवं इंदौर, जगतदेव नेस्टिक कुलपति गुरुकुल विश्वविद्यालय होशंगाबाद, श्री सुदेश शांडिल्य करुणाधाम आश्रम भोपाल, श्री आनंद कानरकर अखण्ड परमधाम, उज्जैन के स्वामी उमेश नाथ, आचार्य शेखर, श्री रंगनाथाचार्य, असंग जी महाराज हैदराबाद, स्वामी नर्मदानंद ओंकारेश्वर, महामण्डलेश्वर असंगानंद सरस्वती, श्री उत्तम स्वामी इंदौर, महंत चन्द्रमादास त्यागी भोपाल, महंत रामभद्राचार्य चित्रकूट, जबलपुर के स्वामी गिरिशानंद और साध्वी प्रज्ञा भारती, इंदौर के स्वामी ऐश्वर्यानंद, प्रमुख चिन्मय मिशन भय्यूजी महाराज, वाराणसी के स्वामी प्रणव चैतन्यपुरी, ओंकारेश्वर के श्री नर्मदानंद, श्री सत्य संघानंद, प्रमुख स्वामी नारायण सम्प्रदाय, श्री दुर्गानंद गिरि, प्रांत प्रमुख प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय मध्यप्रदेश, स्वाध्याय, राधास्वामी, अरविन्दो आश्रम, पुट्टुपर्ती समाज, सहजयोग, योगदा सत्संग, समन्वय समाज, जयबाबा गुरुदेव के प्रांत प्रमुख आयोजन समिति में सदस्य होंगे।

साँची बौद्ध विश्वविद्यालय और संदीपनी आश्रम के कुलपति, पूर्व कुलपति राष्ट्रीय संस्कृत संस्थान प्रो. कुटुम्ब शास्त्री, पुनरुत्थान संस्थान की कुलपति सुश्री इंदुमति काटदरे, पूर्व कुलपति राष्ट्रीय संस्कृत संस्थान प्रो. कुटुम्ब शास्त्री, विवेकानंद योग विश्वविद्यालय के कुलाधिपति डॉ. नागेन्द्र और जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय नई दिल्ली के प्रो. रामनाथ झा।

समिति में प्रदेश के योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व, उच्च शिक्षा, वित्त, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, नगरीय प्रशासन एवं आवास, जनसम्पर्क, गृह, सामान्य प्रशासन, संस्कृति, स्कूल शिक्षा, खण्डवा, उज्जैन, रीवा एवं अनूपपुर के प्रभारी मंत्री को सदस्य मनोनीत किया गया है।

जन-अभियान परिषद के उपाध्यक्ष द्वय श्री प्रदीप पाण्डे और श्री राघवेन्द्र गौतम, राज्य खनिज निगम के अध्यक्ष श्री शिव चौबे, मध्यप्रदेश मेला एवं तीर्थ प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री विजय दुबे, लघु उद्योग निगम के अध्यक्ष श्री बाबू सिंह रघुवंशी, शहरी/ग्रामीण असंगठित कर्मकार मण्डल के अध्यक्ष श्री सुल्तान सिंह शेखावत, गृह निर्माण मण्डल के अध्यक्ष श्री कृष्ण मुरारी मोघे, राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष श्री हितेष वाजपेयी, कर्मचारी कल्याण समिति के अध्यक्ष श्री रमेश शर्मा, खादी ग्रामोद्योग के अध्यक्ष श्री सुरेश आर्य, बुंदेलखण्ड विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष डॉ. रामकृष्ण कुसमारिया, राज्य पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष श्री तपन भौमिक, समाज कल्याण बोर्ड की अध्यक्ष श्रीमती पद्मा शुक्ला, गौ-संवर्धन बोर्ड के अध्यक्ष स्वामी अखिलेश्वरानंद गिरि और उपाध्यक्ष श्री नारायण व्यास, ग्वालियर के श्री माधव सिंह दांगी, वरिष्ठ पत्रकार श्री रमेश शर्मा, राज्य सभा सदस्य श्रीमती सम्पतिया उइके, सांसद श्री सत्यनारायण जटिया और विधायक श्री रामलाल रोतेल सदस्य होंगे।

अपर मुख्य सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास, नगरीय प्रशासन एवं आवास गृह, उच्च शिक्षा, वित्त और सामान्य प्रशासन विभाग, प्रमुख सचिव जनसम्पर्क, स्कूल शिक्षा, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व, संस्कृति, प्रबंध संचालक मध्यप्रदेश माध्यम, सभी संभागायुक्त, जन-अभियान परिषद के कार्यपालक निदेशक और सदस्य-सह-सचिव, विषय-विशेषज्ञ डॉ. जितेन्द्र जामदार, श्री शशिकांतमणि त्रिपाठी, श्री राधावल्लभ त्रिपाठी, श्री हीरालाल शुक्ल, श्री कृष्णकांत चतुर्वेदी, सामाजिक कार्यकर्ता श्री हेमंत मुक्तिबोध, श्री आलोक कुमार, श्री जगदीश उपासने और श्री राजेश तिवारी तुलसी मानस प्रतिष्ठान भोपाल के अध्यक्ष भी समिति में शामिल होंगे।

फिल्म निर्माता श्री प्रकाश झा, फिल्म निर्देशक डॉ. चन्द्रप्रकाश द्विवेदी, प्रसिद्ध नृत्यांगना सुश्री सोनल मानसिंह, प्रसिद्ध चित्रकार श्री वासुदेव कामत, टाइम्स ऑफ इण्डिया के स्तम्भकार श्री विठ्ठल सिंह नाडकर्णी, डॉ. डेविड फ्राइले, डॉ. वीरेन्द्र याज्ञनिक और भारतीय शिक्षण मण्डल नागपुर के श्री मुकुल कनिटकर।

 

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश

Recent