Posted on 23 Jun, 2017 6:15 pm

भोपाल : शुक्रवार, जून 23, 2017, 17:28 IST
 

मध्यप्रदेश मछुआ कल्याण बोर्ड की प्रथम बैठक आज डॉ. कैलाश विनय की अध्यक्षता में हुई। बैठक में राज्य स्तर पर 75 करोड़ रुपये का मछुआ सहायता कोष बनाने, जिला स्तर पर आदर्श मछुआ समिति बनाने, छानबीन समिति के स्वरूप में बदलाव और जिला स्तर पर मत्स्य-मित्र तैयार करने जैसे अनेक सुझाव पर चर्चा की गई। इसके अतिरिक्त मछुआरा होने के प्रमाण-पत्र जारी करने की प्रक्रिया में बदलाव तथा सिंघाड़ा खेती को बढ़ावा देने पर भी चर्चा की गई। बैठक में बोर्ड के उपाध्यक्ष श्री सीताराम बाथम, श्री राजू बाथम, संचालक मत्स्य उद्योग श्री ओ.पी. सक्सेना तथा बोर्ड सदस्य उपस्थित थे।

 

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश