Posted on 10 Dec, 2016 8:10 pm

भोपाल : शनिवार, दिसम्बर 10, 2016, 19:26 IST
 

देश के इतिहास में पहली बार सबसे पहले और सबसे बड़ी बीमा क्लेम की राशि के वितरण की शुरूआत आज पूरे प्रदेश में हुई। राष्ट्रीय कृषि बीमा योजना में खरीफ 2015 में आपदा से प्रभावित जिलों में 20 लाख 46 हजार किसान को 4416 करोड़ की राशि का समायोजन किसान के खाते में किया जायेगा। इसके लिए आज उन्हें प्रमाण-पत्र दिए गए। योजना में 64 लाख 75 हजार 866 हेक्टेयर भूमि पर बोई गई फसल का बीमा किया गया था।

जिलेवार किसान और बीमा राशि

आगर मालवा के 57 हजार 876 किसान को 1 अरब 33 करोड़ 57 लाख 94 हजार, अलीराजपुर के 21 हजार 92 किसान को 16 करोड़ 68 लाख 29 हजार, अनूपपुर के 6598 किसान को 15 करोड़ 84 लाख 71 हजार, अशोक नगर के 154 किसान को 43 हजार, बालाघाट के 19 हजार 133 किसान को 8 करोड़ 69 लाख 40 हजार, बड़वानी के 26 हजार 126 किसान को 7 करोड़ 84 लाख 96 हजार, बैतूल के 46 हजार 517 किसान को 1 अरब 11 करोड़ 14 लाख 50 हजार, भिण्ड के 792 किसान को 7 लाख 92 हजार, भोपाल जिले के 32 हजार किसान को 67 करोड़ 46 लाख 91 हजार, बुरहानपुर के 1980 किसान को 5 करोड़ 12 लाख 58 हजार, छतरपुर के 17 हजार 824 किसान को 26 करोड़ 15 लाख 24 हजार, छिन्दवाड़ा के 3627 किसान को 42 करोड़ 81 लाख 27 हजार, दमोह के 36 हजार 956 किसान को 63 करोड़ 97 हजार, दतिया के 4 किसान को 2 लाख, देवास के एक लाख 58 हजार 500 किसान को 4 अरब 34 करोड़ 83 लाख 58 हजार, धार के 25 हजार 633 किसान को 24 करोड़ 73 लाख 81 हजार, डिण्डोरी के 5640 किसान को 1 करोड़ 76 लाख 4 हजार, गुना के 34 हजार 882 किसान को 70 करोड़ 64 लाख, ग्वालियर के 492 किसान को 48 लाख 85 हजार, हरदा के 51 हजार 816 किसान को 1 अरब 57 करोड़ 12 लाख 71 हजार, होशंगाबाद के 71 हजार 530 किसान को 2 अरब 18 करोड़ 98 लाख 9 हजार, इंदौर के 58 हजार 968 किसान को 1 अरब 5 करोड़ 10 लाख 6 हजार, जबलपुर के 6363 किसान को 17 करोड़ 91 लाख 25 हजार, झाबुआ के 8495 किसान को 2 करोड़ 20 लाख 75 हजार, कटनी के 13 हजार 421 किसान को 13 करोड़ 35 लाख 80 हजार, खण्डवा के 34 हजार 582 किसान को 94 करोड़ 65 लाख 83 हजार, खरगोन के 6927 किसान को 1 करोड़ 8 लाख 37 हजार, मण्डला के 7604 किसान को 2 करोड़ 37 लाख 80 हजार, मंदसौर के एक लाख 48 हजार 160 किसान को 2 अरब 6 करोड़ 7 लाख 78 हजार, मुरैना के 9946 किसान को 11 करोड़ 13 लाख 62 हजार, नरसिंहपुर के 32 हजार 197 किसान को 1 अरब 29 करोड़ 83 लाख 69 हजार, नीमच के 75 हजार 481 किसान को 1 अरब 13 करोड़ 15 लाख 56 हजार, पन्ना के 15 हजार 554 किसान को 28 करोड़ 42 लाख 85 हजार, रायसेन के 54 हजार 972 किसान को 1 अरब 71 करोड़ 11 लाख 1 हजार, राजगढ़ के 120499 किसान को 2 अरब 40 करोड़ 80 लाख 46 हजार, रतलाम के 41 हजार 829 किसान को 32 करोड़ 66 लाख 29 हजार, रीवा के 29 हजार 941 किसान को 45 करोड़ 84 लाख 80 हजार, सागर के 90 हजार 318 किसान को 2 अरब 38 करोड़ 10 लाख 10 हजार, सतना के 33 हजार 022 किसान को 51 करोड़ 58 लाख 11 हजार, सीहोर के एक लाख 44 हजार 943 किसान को 4 अरब 42 करोड़ 84 लाख 23 हजार, सिवनी के 53 हजार 613 किसान को 88 करोड़ 26 लाख 10 हजार, शहडोल के 9657 किसान को 21 करोड़ 84लाख 64 हजार, शाजापुर के एक लाख एक हजार 806 किसान को 2 अरब 17 करोड़ 90 लाख 13 हजार, श्योपुर के 645 किसान को 77 लाख 55 हजार, शिवपुरी के 20 हजार 608 किसान को 44 करोड़ 31 लाख 3 हजार, सीधी के 2269 किसान को 1 करोड़ 27 लाख 2 हजार, सिंगरौली के 2594 किसान को 78 लाख 12 हजार, टीकमगढ के 17 हजार 357 किसान को 28 करोड़ 8 लाख 87 हजार, उज्जैन के एक लाख 41 हजार 539 किसान को 3 अरब 41 करोड़ 80 लाख 8 हजार, उमरिया के 5350 किसान को 9 करोड़ 86 लाख 2 हजार और विदिशा के एक लाख 6 हजार 898 किसान को 3 अरब 6 करोड़ 66 लाख 97 हजार बीमा दावे की राशि के प्रमाण-पत्र वितरित किये गये।

 

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश