Posted on 07 Jun, 2019 6:25 pm

प्रदेश में छ: जून को 9621 मेगावॉट विद्युत आपूर्ति की गई। यह पिछले वर्ष इसी दिन की माँग 7715 मेगावॉट से 24 प्रतिशत अधिक है। प्रदेश में 6 जून को 1439 किलोमीटर 33 केव्ही लाईन और 8765 किलोमीटर केव्ही लाईन तथा 122 उप केन्द्रों का मानसून पूर्व मेन्टीनेंस किया गया। मेन्टीनेंस के दौरान कर्मचारियों की सुरक्षा की दृष्टि से विद्युत प्रदाय बंद किया जाता है।

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश

Recent