Posted on 08 Jun, 2017 12:35 pm

भोपाल : गुरूवार, जून 8, 2017, 11:36 IST
 

राज्य शासन द्वारा 5 भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की नवीन पदस्थापना की गई है। श्री स्वतंत्र कुमार सिंह कलेक्टर मंदसौर को उप सचिव मध्यप्रदेश शासन और श्री ओमप्रकाश श्रीवास्तव कलेक्टर शिवपुरी को कलेक्टर मंदसौर बनाया गया है।

इसी तरह श्रीमती तन्वी सुन्द्रियाल अपर प्रबंध संचालक म.प्र.पर्यटन विकास निगम एवं अपर प्रबंध संचालक म.प्र. टूरिज्म बोर्ड को कलेक्टर रतलाम, श्री तरूण राठी उप सचिव खनिज विभाग को कलेक्टर शिवपुरी और श्री कौशलेन्द्र विक्रम सिंह आयुक्त नगरपालिक निगम सागर को कलेक्टर नीमच के पर पदस्थ किया गया है।

 

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश