Posted on 15 Oct, 2016 5:48 pm

भोपाल : शनिवार, अक्टूबर 15, 2016, 17:19 IST
 

राज्य शासन ने 4 भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारी की नवीन पद-स्थापना की है। श्री उमाकांत उमराव आयुक्त उच्च शिक्षा तथा पदेन सचिव उच्च शिक्षा एवं परियोजना संचालक राष्ट्रीय उच्च शिक्षा मिशन को कमिश्नर नर्मदापुरम संभाग बनाया गया है। श्री उमाकांत उमराव द्वारा कमिश्नर नर्मदापुरम संभाग का कार्यभार ग्रहण करने पर श्री अजातशत्रु श्रीवास्तव कमिश्नर भोपाल, नर्मदापुरम संभाग के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त होंगे।

श्री एम.बी. ओझा अपर सचिव स्कूल शिक्षा को संचालक उच्च शिक्षा तथा पदेन अपर सचिव उच्च शिक्षा और परियोजना संचालक राष्ट्रीय उच्च शिक्षा मिशन पदस्थ किया गया है। श्री अजय कुमार शर्मा कलेक्टर अनूपपुर को अपर मिशन संचालक राज्य शिक्षा केन्द्र भोपाल और श्री आलोक कुमार सिंह क्षेत्रीय प्रबंधक नागरिक आपूर्ति निगम इंदौर को कलेक्टर अनूपपुर बनाया गया है।

 

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश

Recent