Posted on 09 Nov, 2019 7:15 pm

  ई.डिस्ट्रिक्ट पोर्टल की ऑनलाइन एण्ट्री में गड़बड़ी करने वाले  जिले के पलारी तहसील की 4 चॉइस सेन्टरों की सेवायें समाप्त कर दी गई हैं। उन्हें इस काम के लिये दी गई आईडी भी वापस ले ली गई है। ज्ञातव्य है कि लोक सेवा गारण्टी अधिनियम के अंतर्गत दी जाने वाली सरकारी सेवाओं की ऑनलाइन एण्ट्री का काम लोक सेवा केंद्रए चॉइस सेंटर और सामान्य सेवा केन्द्रों को दिया गया है। कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल ने पिछले महीने इन केन्द्रों के काम.काज की समीक्षा की और 17 संचालकों और ऑपरेटरों को कार्य.प्रणाली में सुधार करने की हिदायत दी थी। बावजूद पलारी तहसील के 4 सेवा केन्द्रों में अपेक्षित सुधार नज़र नहीं आया। उनके द्वारा पोर्टल में अपूर्ण और गलत जानकारी की प्रविष्टि जारी रही। जिसके कारण कार्रवाई करते हुए उनको आबंटित आईडी वापस लेकर सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं। इनमें पलारी तहसील के साहू ग्रामीण चॉइस सेंटरए रोहांसी के संचालक श्री नंदकिशोर साहूए लोक सेवा केंद्रए नगर पंचायत पलारी के संचालक श्री रामेश्वर प्रसादए महाबल चॉइस केंद्रए बालसमुंद रोड पलारी के संचालक श्री तोषण चौबे तथा टंडन स्टूडियो एंड ऑनलाइन एन्ट्री वटगन के संचालक श्री खिलेंद्र कुमार शामिल हैं। कलेक्टर ने अन्य संचालकों को भी  सही तरीके से एण्ट्री का काम.काज करने के सख्त निर्देश दिये हैं।

साभार – जनसम्पर्क विभाग छत्तीसगढ़