Posted on 02 Aug, 2019 4:08 pm

नगरीय प्रशासन एवं विकास संचालनालय द्वारा 14वें वित्त आयोग की जनरल बेसिक ग्रांट 2019-20 की कुल राशि 114 करोड़ 79 लाख प्रदेश के 378 नगरीय निकायों को स्वीकृत की गई है। जनगणना-2011 की जनसंख्या के आधार पर 90 प्रतिशत और क्षेत्रफल के आधार पर 10 प्रतिशत राशि स्वीकृत की गई है। स्वीकृत राशि में 264 नगर परिषदों को 27 करोड़ एक लाख, 98 नगर-पालिका परिषदों को 33 करोड़ 55 लाख और 16 नगर निगमों को 54 करोड़ 23 लाख रूपये स्वीकृत किये गये हैं।

नगर निगम भोपाल को 10 करोड़ 67 लाख

स्वीकृत राशि में से नगर निगम भोपाल को 10 करोड़ 67 लाख 24 हजार, ग्वालियर 6 करोड़ 41 लाख 3 हजार, मुरैना एक करोड़ 53 लाख 52 हजार, इंदौर 11 करोड़ 76 लाख 58 हजार, खण्डवा एक करोड़ 11 लाख 51 हजार, बुरहानपुर एक करोड़ 12 लाख 94 हजार, जबलपुर 6 करोड़ 60 लाख 95 हजार, छिंदवाड़ा एक करोड़ 15 लाख 32 हजार, कटनी एक करोड़ 28 लाख 39 हजार, रीवा एक करोड़ 48 लाख 63 हजार, सतना एक करोड़ 59 लाख 30 हजार, सिंगरौली एक करोड़ 63 लाख 13 हजार, सागर एक करोड़ 83 लाख 24 हजार, उज्जैन 2 करोड़ 86 लाख 35 हजार, देवास एक करोड़ 69 लाख 6 हजार और नगर निगम रतलाम को एक करोड़ 45 लाख 81 हजार रूपये स्वीकृत किये गये हैं।

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश

Recent