Posted on 04 Oct, 2018 3:22 pm

 

राजस्व, विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री श्री उमाशंकर गुप्ता ने आज वार्ड-46 स्थित अर्जुन नगर का भ्रमण किया। उन्होंने नाले की सफाई करवाने के निर्देश दिये। श्री गुप्ता ने कहा कि 36 लाख की लागत से पक्का नाला बनाया जायेगा। उन्होंने रहवासियों की माँग पर बाउण्ड्रीवाल बनाने के संबंध में जरूरी कार्यवाही करने की बात भी कही।

दशहरा मैदान सूरज नगर का निरीक्षण

राजस्व मंत्री श्री उमाशंकर गुप्ता ने दशहरा मैदान, सूरज नगर का निरीक्षण किया। उन्होंने दशहरा उत्सव की सभी तैयारियाँ करने के निर्देश दिये। श्री गुप्ता ने कहा कि सूरजनगर में दशहरा उत्सव मनाने से आस-पास के ग्रामीणों को दशहरा देखने दूर नहीं जाना पड़ेगा। इस दौरान स्थानीय जन-प्रतिनिधि उपस्थित थे।

 

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश​

Recent