Posted on 01 Oct, 2018 9:14 pm

 

राजधानी की बड़ी झील में देशभर के रोइंग खिलाड़ी 3 से 6 अक्टूबर तक आयोजित 35वीं जूनियर राष्ट्रीय रोइंग चैम्पियनशिप में प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। चैम्पियनशिप के अंतर्गत खिलाड़ी 3 अक्टूबर को अभ्यास करेंगे।

खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया 4 अक्टूबर को अपरान्ह 4.30 बजे वाटर स्पोर्ट्स सेंटर पर आयोजित जूनियर राष्ट्रीय रोइंग चैम्पियनशिप का शुभारंभ करेंगी। इस अवसर पर रोइंग फेडरेशन ऑफ इंडिया की अध्यक्ष श्रीमती राजलक्ष्मी सिंहदेव विशेष रूप से उपस्थित रहेंगी। चैम्पियनशिप में मध्यप्रदेश के 11 बालक और 8 बालिका सहित 19 खिलाड़ी 6 अलग-अलग इवेन्ट में अपना कौशल दिखाएंगे।

संचालक खेल एवं युवा कल्याण डॉ. एस.एल. थाउसेन ने बताया कि मध्यप्रदेश रोइंग एसोसिएशन के सहयोग से भोपाल के जलक्रीड़ा केन्द्र (वाटर स्पोर्ट्स सेंटर) पर 35वीं जूनियर राष्ट्रीय रोइंग चैम्पियनशिप का आयोजन किया जा रहा है। चैम्पियनशिप में अंडमान निकोबार, आसाम, ब्वाएज स्पोर्ट्स कंपनी, चंडीगढ़, हरियाणा, केरल, कर्नाटक, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, मणिपुर ओड़िशा, पंजाब, तमिलनाडू, तेलंगाना, उत्तरप्रदेश पश्चिम बंगाल और उत्तराखण्ड सहित 17 टीमों के करीब 254 खिलाड़ी और 50 आफिशिएल्स भागीदारी कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि चैम्पियनशिप में बालक एवं बालिका वर्ग में 4-4 अलग-अलग इवेन्ट में खिलाड़ी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। इन इवेन्ट्स में सिंगल स्कल, डबल स्कल, पेयर और कॉक्सलेस फोर इवेन्ट शामिल हैं। खेल संचालक ने बताया कि चैम्पियनशिप में भागीदारी कर रहे खिलाड़ियों और आफिशिएल्स के लिए सभी जरूरी व्यवस्थाएँ सुनिश्चित कर ली गई हैं। 

 

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश​

Recent