Posted on 09 Mar, 2017 9:16 pm

 

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री श्री उमाशंकर गुप्ता करेंगे उदघाटन  

 

भोपाल : गुरूवार, मार्च 9, 2017, 16:48 IST
 

म.प्र. विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद द्वारा आयोजित 32वीं युवा वैज्ञानिक कांग्रेस 10 मार्च को भोपाल में होगी। शुभारंभ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री श्री उमाशंकर गुप्ता करेंगे। प्रमुख सचिव विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी श्री मोहम्मद सुलेमान तथा म.प्र. विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद के महानिदेशक श्री चन्द्रकांत पाटिल उपस्थित रहेंगे।

म.प्र. युवा वैज्ञानिक कांग्रेस में 18 विषय पर समानांतर तकनीकी सत्र होंगे। इनमें प्रदेश के विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों एवं अन्य वैज्ञानिक संस्थानों में कार्यरत वैज्ञानिक तथा फेकल्टी मेम्बर्स रिसर्च पेपर का प्रेजेंटेशन देंगे। कांग्रेस में 206 चयनित युवा वैज्ञानिक भाग लेंगे। समापन 11 मार्च को होगा, जिसमें चयनित युवा विज्ञान प्रतिमाओं को पुरस्कृत किया जायेगा।

 

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश