Posted on 08 Dec, 2016 6:41 pm

भोपाल : गुरूवार, दिसम्बर 8, 2016, 17:54 IST
 

प्रदेश भर में आगामी 25 दिसम्बर से 5 फरवरी 2017 तक 3 चरणों में नगरोदय अभियान चलाया जायेगा। पहला चरण 25 से 28 दिसम्बर तक चलेगा। दूसरा चरण 3 से 15 जनवरी 2017 तक संचालित होगा। तीसरा व अंतिम चरण20 जनवरी से 5 फरवरी तक चलाया जायेगा। इस अभियान के तहत शहरी विकास से जुड़ी़ सभी परियोजनाएँ मिशन मोड में पूरी की जायेगी तथा नागरिक सेवाओं के प्रदाय को और बेहतर करने के प्रयास किये जायेंगे। हर जिले में जिला कलेक्टर इस अभियान के प्रभारी होंगे तथा सभी नगरीय निकायों के सीएमओ अपने-अपने निकाय में इस अभियान के नोडल अधिकारी होंगे।

 

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश