Posted on 12 Aug, 2022 5:55 pm

रक्षाबंधन के अवसर पर 25 हजार लोगों ने अंकुर अभियान में पौध-रोपण कर 'अंकुर-वायुदूत एप' पर प्रथम फोटो अपलोड की। इसदिन सर्वाधिक 2 हजार 98 पौध-रोपण सीधी जिले में, 17 सौ से अधिक सिंगरौली, 16-16 सौ से अधिक बैतूल और हरदा, 13 सौ से अधिक विदिशा और 11-11 सौ से अधिक खरगोन, मंडला एवं शहडोल जिलों में प्रथम फोटो अपलोड की गई।

अंकुर अभियान में अब तक 13 लाख 54 हजार से अधिक लोगों ने पंजीयन कराया है। इनमें 4 लाख 29 हजार 430 महिलाएँ और 9 लाख 20 हजार पुरूष हैं। प्रतिभागियों ने 32 लाख 2 हजार 780 पहली फोटो, 2 लाख 84 हजार 992 दूसरी और 45 हजार 252 तीसरी फोटो अंकुर प्रोग्राम डेशबोर्ड पर अपलोड की है। प्रतिभागियों द्वारा 2 लाख 84 हजार 422 सर्टिफिकेट डाउनलोड किये जा चुके हैं।

इंदौर जिले में 2 लाख 80 हजार, शिवपुरी में 2 लाख, भोपाल 1 लाख 80 हजार, गुना और नर्मदापुरम जिले में 1 लाख 30 हजार, रायसेन जिले में पौध-रोपण की एक लाख प्रथम फोटो अपलोड की गई है। पंजीकृत लोगों में नर्मदापुरम जिले में 74 हजार, शिवपुरी में 68 हजार, इंदौर 56 हजार, जबलपुर 48 हजार, छिंदवाड़ा 47 हजार, रायसेन 46 हजार और भोपाल जिले में 42 हजार लोगों ने रजिस्ट्रेशन करवाया है।

अभियान में आम के पौधे रोपना लोगों की पहली पसंद बनी हुई है। अब तक 6 लाख 60 हजार आम के पौधे, 2 लाख 60 हजार नीम, एक लाख 80 हजार अशोक, एक लाख 4 हजार करंज, एक लाख 3 हजार आँवला और एक लाख पीपल के पौधे रोपे जा चुके हैं।

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश

Recent