Posted on 14 Aug, 2024 3:07 pm

उप-मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने प्रदेशवासियों को 78 वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा कि तिरंगा हमारी आन बान-शान का प्रतीक है। जब तिरंगा लहराता है तो देशभक्ति का ज्वार हर नागरिक के दिल और दिमाग़ में स्थापित होता है। देश के प्रति कर्तव्य निर्वहन के संकल्प को मज़बूत करता है। उप-मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने सभी नागरिकों को गर्व से हर घर तिरंगा लहराकर उत्साहपूर्वक स्वतंत्रता दिवस मनाने का संदेश दिया है।

उप-मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि आज़ादी का अमृतकाल भारत के विश्वगुरु बनने का समय है। हम सब लक्ष्य के अत्यंत नज़दीक पहुँच चुके हैं। आज भारत विश्व की 5वीं अर्थव्यवस्था बन गया है। आगामी 5 वर्षों में हम तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएँगे। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी ने कहा था कि 21 वीं सदी भारत की होगी। केंद्र और राज्य सरकार के प्रयासों में सभी नागरिकों की सहभागिता से वर्ष-2047 तक भारत विश्व की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जायेगा।

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश