Posted on 22 Oct, 2016 9:22 pm

 
20,000 करोड़ रूपये (अंकित मूल्य) की सकल राशि के लिए विपरीत नीलामी के जरिए सरकारी प्रतिभूतियों की पुनर्खरीद 
 

भारत सरकार ने 20,000 करोड़ रूपये (अंकित मूल्य) की सकल राशि के लिए विपरीत नीलामी के जरिए सरकारी प्रतिभूतियों की पुनर्खरीद की घोषणा की है। पुनर्खरीद के प्रतिभूति वार विवरण निम्नलिखित हैं : -  

 

क्र.सं.

नामावली

परिपक्वता की तारीख

1.

8.07 % सरकारी स्टॉक 2017

15-जनवरी-2017

2.

7.49 % सरकारी स्टॉक 2017 (कॉन)

16-अप्रैल-2017

3.

8.07 % सरकारी स्टॉक 2017 - जुलाई

3-जुलाई-2017

4.

7.99 % सरकारी स्टॉक 2017

9-जुलाई-2017

5.

7.46 % सरकारी स्टॉक 2017

28-अगस्त-2017

 

भारत सरकार द्वारा की गई पुनर्खरीद अधिशेष नकदी शेष राशि के उपयोग के द्वारा सरकारी स्टॉक के पूर्व परिपक्वता के एवज में की जाएगी। सरकारी स्टॉक की उपरोक्त पुनर्खरीद प्रकृति में पूरी तरह अनौपचारिक है।

प्रतिभूतियों के लिए नीलामी मूल्य आधारित नीलामी प्रारूप पर होगी। नीलामियों का संचालन गुणज मूल्य पद्धति के उपयोग के द्वारा किया जाएगा। नीलामी के लिए बोली 24 अक्टूबर, 2016 (सोमवार) को 10.30 बजे सुबह से दोपहर 12 बजे के बीच भारतीय रिजर्व बैंक की कोर बैंकिंग सॉल्यूशन (ई कुबेर) प्रणाली पर इलेक्ट्रॉनिक प्रारूप में प्रस्तुत की जानी चाहिए। नीलामियों के परिणामों की घोषणा उसी दिन कर दी जाएगी।

 

Courtesy – Press Information Bureau, Government of India