Posted on 17 Oct, 2016 7:24 pm

भोपाल : सोमवार, अक्टूबर 17, 2016, 17:35 IST
 

राज्य शासन द्वारा ग्राम उदय से भारत उदय अभियान की तर्ज पर नगरीय क्षेत्र में भी नगर उदय अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान दो चरणों में आयोजित होगा। अभियान का प्रथम चरण 18 अक्टूबर से प्रांरभ होगा। नगर उदय अभियान के तहत नगरीय क्षेत्र के विभिन्न वार्डो में अस्थाई शिविर लगाकर शासन की योजनाओं का लाभ दिया जाएगा। अभियान के तहत एमडीएम, रसोंईघर, गणवेश, साईकिल वितरण, साफ सफाई, पेयजल, विद्यालय में दर्ज छात्र संख्या, आंगनवाडी़ में पोषण आहार का वितरण, सार्वजनिक वितरण प्रणाली आदि व्यवस्थाओं सहित सामाजिक सुरक्षा पेंशन तथा श्रम विभाग के कार्ड का वितरण आदि के संबध में जानकारी प्राप्त की जाएगी तथा पात्र पाए गए हितग्राहियों को लाभ का वितरण किया जाएगा।

 

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश

Recent