Updated: May, 03 2020

Section 249 of Indian Penal Code (IPC) in Hindi and English

249. इस आशय से भारतीय सिक्के का रूप परिवर्तित करना कि वह भिन्न प्रकार के सिक्के के रूप में चल जाए -

जो कोई किसी भारतीय सिक्के पर इस आशय से कि वह सिक्का भिन्न प्रकार के सिक्के के रूप में चल जाए, कोई ऐसी क्रिया करेगा जिससे उस सिक्के का रूप परिवर्तित हो जाए, वह दोनों में से किसी भांति के कारावास से, जिसकी अवधि सात वर्ष तक की हो सकेगी, दण्डित किया जाएगा और जुर्माने से भी दण्डनीय होगा।

249. Altering appearance of Indian coin with intent that it shall pass as coin of different description -

Whoever performs on any Indian coin any operation which alters the appearance of that coin, with the intention that the said coin shall pass as a coin of a different description, shall be punished with imprisonment of either description for a term which may extend to seven years, and shall also be liable to fine.

For Latest Judgments Please Click Here