No: 11/आ०नी०-II-/2011 सा०प्र० Dated: Feb, 06 2020

बिहार सरकार

सामान्य प्रशासन विभाग

प्रेषक,

                 राजेन्द्र राम,

                 सरकार के अपर सचिव।

सेवा में,

                  सभी अपर मुख्य सचिव/प्रधान सचिव/सचिव ।

                  सभी विभागाध्यक्ष।

विषय   :-    विभागीय स्थापना/प्रोन्नति/स्क्रीनिंग समिति की बैठक में भाग लेने हेतु अनुसूचित जाति/जनजाति के पदाधिकारियों का मनोनयन के संबंध में।

महोदय,

          निदेशानुसार उपर्युक्त विषय के संबंध में कहना है कि विभागीय पत्र संख्या-3062 दिनांक-06.03.2019 द्वारा विभिन्न विभागों की स्थापना/प्रोन्नति/स्क्रीनिंग समिति की बैठकों में भाग लेने के लिए अनुसूचित जाति/जनजाति के पदाधिकारियों का मनोनयन किया गया था।

वर्तमान में कतिपय पदाधिकारियों की सेवानिवृति/प्रोन्नति अथवा अन्यत्र स्थानांतरण हो जाने के कारण उक्त मनोनयन प्रभावित हो गया है। अतः पूर्व के एतद् संबंधी आदेशों को विलोपित करते हुए पदाधिकारियों का मनोनयन निम्नरूपेण किया जाता है:-

Full Document

Recent Circular