No: 1081/R-63/2022/B-1 Dated: Sep, 29 2022

वित्तीय वर्ष 2022-23 हेतु प्रथम अनुपूरक अनुमान के संबंध में

संदर्भ:-1. इस विभाग का परिपत्र क्रं. - 373/आर-63/2022/ब-1/चार, दिनांक 31 मार्च 2022 

2. परिपत्र  क्रं. एल-1-10/349/2022/ब-7/डीएमसी/चार भोपाल, दिनांक 31 मार्च 2022

प्रथम अनुपूरक अनुमान वर्ष 2022-23 के लिए मध्यप्रदेश विनियोग (कमांक-3) अधिनियम सन् 2022 दिनांक 26/09/2022 को मध्यप्रदेश राजपत्र (असाधारण) में प्रकाशित किया गया है। अनुपूरक अनुमान की विस्तृत जानकारी वित्त विभाग की अधिकृत बेवसाइट www.finance.mp.gov.in पर उपलब्ध है। 

2. वित्तीय वर्ष 2022-23 हेतु संदर्भित पत्र कं.-1 की कंडिका (II) व्यय की त्रैमासिक कार्य योजना के अंतर्गत बिन्दु के-4 की उपकंडिका 4.1 में त्रैमासिक व्यय सीमा का निर्धारण प्रारूप-2 अनुसार किया गया था। इसमें आंशिक संशोधन करते हुए वित्तीय वर्ष 2022-23 के तृतीय एवं चतुर्थ त्रैमास की शेष अवधि हेतु वित्तीय वर्ष 2022-23 के मूल बजट से आवंटित राशि तथा प्रथम अनुपूरक बजट अनुमान के संपूर्ण प्रावधान को शामिल करते हुये व्यय सीमा निर्धारित की जाती है। 

3. वित्तीय वर्ष 2022-23 के प्रथम अनुपूरक बजट अनुमान के राजस्व एवं पूंजीगत मदों की संपूर्ण राशि संदर्भित पत्र  क्रं.-1 की कंडिका- (II) के बिन्दु क्रं.-3 के अधीन रहते हुए विमुक्त की जाती है। 

4. संदर्भित पत्र  क्रं.-1 एवं 2 द्वारा लगाये गये निम्नानुसार प्रतिबंध पूर्वानुसार यथावत लागू रहेंगे:-

For the Latest Updates Join Now
Recent Circular