No: सी०आर०को०-103/2020 Dated: Mar, 05 2020

बिहार सरकार

सामान्य प्रशासन विभाग

प्रेषक,

              राम शंकर,

              सरकार के संयुक्त सचिव ।

सेवा में,

              सभी अपर मुख्य सचिव, सभी प्रधान सचिव/सचिव,

              सभी विभागाध्यक्ष, बिहार, पटना,

              सभी प्रमंडलीय आयुक्त, बिहार

              सभी जिला पदाधिकारी, बिहार

विषय  :-   बिहार प्रशासनिक सेवा के पदाधिकारियों (उम्न 40 वर्ष से ऊपर) को वार्षिक जाँच की सुविधा सुलभ कराने के संबंध में।

प्रसंग   :-   स्वास्थ्य विभाग, बिहार सरकार का पत्रांक-381(14) दिनांक-12.02.2020.

महाशय,

               उपर्युक्त प्रसंगिक विषयक के संबंध में कहना है कि स्वास्थ्य विभाग के द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा/भारतीय आरक्षी सेवा / भारतीय वन सेवा/बिहार प्रशासनिक सेवा/बिहार वित्त वाणिज्य कर सेवा/ बिहार पुलिस सेवा/बिहार वन सेवा/ बिहार शिक्षा सेवा के पदाधिकारियों (उम्र 40 वर्ष से ऊपर) एवं अन्य (जिन्हें यह सुविधा प्रदत्त है) को वार्षिक जाँच की सुविधा सुलभ कराने हेत राज्य के अस्पतालों में मरीजों की अधिक संख्या को देखते हुए संबंधित पदाधिकारियों को उक्त स्वास्थ्य जाँच में कम समय लगे तथा असुविधा नहीं हो, के संदर्भ में दिशा-निर्देश जारी किया गया

            अतः स्वास्थ्य विभाग, बिहार सरकार का पत्रांक-381(14) दिनांक-12.02.2020 की छायाप्रति संलग्न करते हए अनुरोध है कि आपके अधीनस्थ कार्यरत सभी बि0प्र0से0 के पदाधिकारियों को इस आशय से अवगत कराने की कृपा की जाय।

 

विश्वासभाजन           

(राम शंकर)          

सरकार के संयुक्त सचिव ।

Full Document

Recent Circular