No: 07/2015 Dated: Mar, 13 2020

बिहार सरकार

वित्त विभाग

प्रेषक,
                            उदयन मिश्रा,
                           अपर सचिव ।
 
सेवा में,
                            अपर मुख्य सचिव/प्रधान सचिव/सचिव,
                            सभी विभाग, बिहार, पटना ।
                            सभी विभागाध्यक्ष प्रमंडलीय आयुक्त,
                            सभी जिला पदाधिकारी,
                            सभी कोषागार पदाधिकारी,
                            सभी कार्यालय प्रधान/निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी, बिहार |
 

विषय        :-        CFMS प्रणाली में First in First Out (FIFO) प्रक्रिया दिनांक-31.03.2020 तक स्थगित रखने के संबंध में ।

प्रसंग        :-         वित्त विभागीय पत्रांक-7608 दिनांक-17.09.2019,

महाशय,

                     उपर्युक्त विषय के संबंध में कहना है कि प्रासंगिक पत्र द्वारा विपन्न पारित करने हेतु कोषागारों में First in First Out (FIFO) का प्रावधान लागू किया गया है । वित्तीय वर्ष 2019-20 समाप्ति पर है एवं योजना संबंधी कई महत्वपूर्ण विपत्रण कार्य मार्च, 2020 के मध्य प्राप्त होते रहेंगे । ज्ञातव्य है कि CFMS में यदा-कदा कुछेक प्रकार के विपत्रों के विपत्रण में तकनीकी बाथा आने से उनके पीछे आनेवाले विपत्र भी कुछ अवधि के लिए अविचारित रह जाते है । यद्यपि आगत समस्याओं का निदान प्रायः ससमय कर लिया जाता है, परन्तु ये संभावना बनी रहती है कि कुछ महत्त्वपूर्ण विपत्र FIFO के तहत फंसे हुए विपत्र के पीछे अनावश्यक लंबित रह जाय । मार्च, 2020 मैं महत्वपूर्ण विपत्रों के कोषागारों में आने की स्थिति को देखते हुए कोषागार पदाधिकारी, पटना समाहरणालय ने भी अनुशंसा की है कि निर्वाचन आपदा/विधि आदि के महत्वपूर्ण कार्य Link Failure एवं Systemm बाधित रहने के कारण विचारणीय होने के बावजूद भी FIFO के कारण लंबित रह जा रहे है, अतएव मार्च, 2020 तक FIFO System को रोका जाय । इस संबंध में CFMS के सेवा प्रदाता TCS का भी अनुरोध है कि दिनांक-31.03.2020 तक First in First Out (FIFO) प्रक्रिया को Disable किया जाय ताकि महत्वपूर्ण विपनों पर ससमय विचार हो सके ।

                  अतः प्रासंगिक पत्र के संबंध में यथा निर्देशित एक संशोधन इस आशय का दिया जा रहा है कि उक्त पत्र/आदेश के निर्गत होने की तिथि से दिनांक-31.03.2020 तक Firs in First Out (FIFO) स्थगित रहेगा तथा दिनांक-01.04.2020 से पुनः FIFO प्रक्रिया प्रासंगिक पत्र के अनुसार पहले की तरह प्रभावी हो जायेगी ।

विश्वासभाजन,
(उदयन मिश्रा)
अपर सचिव ।

Full Document

Recent Circular