No: 1070/आर-613/2007/ब-1/चार Dated: Sep, 03 2024

अस्थायी पदों की निरंतरता के संबंध में - 03/09/2024

संदर्भ - 1. मध्यप्रदेश शासन वित्त विभाग का परिपत्र क्रमांक 406/आर-613/2007/ब- 1/चार दिनांक 17/04/2017.

2. मध्यप्रदेश शासन वित्त विभाग का परिपत्र क्रमांक 271/आर-613/2007/ब- 1/चार, दिनांक 30/06/2020.

3. मध्यप्रदेश शासन वित्त विभाग का परिपत्र क्रमांक 18/आर-613/2007/ब-1/चार, दिनांक 07/01/2021

4. मध्यप्रदेश शासन वित्त विभाग का परिपत्र क्रमांक 395/आर-613/2007/ब-1/चार, दिनांक 20/04/2021

संदर्भित परिपत्रों से राज्य शासन के अधीन अस्थाई पदों की निरंतरता के संबंध में समय-समय पर दिशा-निर्देश जारी किये गये हैं।

2. उपरोक्त संदर्भित परिपत्र कमांक - 4 द्वारा दिनांक 30 जून 2021 तक के लिये अस्थाई पदों की निरंतरता प्रदान की गयी। दिनांक 30 जून 2021 के पश्चात प्रशासकीय विभाग को 15 वें केन्द्रीय वित्त आयोग की अवार्ड अवधि (01/04/2021 से 31/03/2026) तक के लिये अस्थाई पदों की निरंतरता संदर्भित परिपत्र क्रमांक-1 के अनुसार प्राप्त करने की कार्यवाही किये जाने के निर्देश हैं।

3. उपरोक्त परिप्रेक्ष्य में राज्य शासन द्वारा विचारोपरांत निर्णय लिया है कि वित्तीय वर्ष 2024-25 तक के लिये अस्थाई पदों की निरंतरता प्रदान की जाती है।

    15 वें केन्द्रीय वित्त आयोग की शेष अवार्ड अवधि (01/04/2025 से 31/03/2026) तक के लिये अस्थाई पदों की निरंतरता के संबंध में पृथक से आदेश प्रसारित किये जायेंगे।

For the Latest Updates Join Now
Recent Circular