No: 15 Dated: Apr, 02 2019

बिहार सरकार 

सामान्य प्रशासन विभाग

प्रेषक,

राम बिशुन राय 

सरकार के अवर सचिव, 

सामान्य प्रशासन विभाग, 

बिहार, पटना।

सेवा में

सभी अपर समाहर्ता, 

सभी अनुमंडल पदाधिकारी, 

सभी भूमि सुधार उप समाहर्ता, 

बिहार

 

विषय   :- सभी अपर समाहर्ता/मुमि सुधार उप समाहर्ता एवं अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा भू-राजस्व न्यायालयों में लंबित वादों के निष्पादन के आकड़े अपने कार्य निष्पादन मूल्यांकन प्रतिवेदन (PAR) में प्रविष्टि किये जाने के संबंध में।

महाशय,

   विषयगत संदर्भ में निदेशानुसार कहना है कि राजस्य पर्षद, बिहान द्वारा राज्य सरकार के संज्ञान में यह तथ्य उजागर किया गया है कि क्षेत्रीय पदाधिकारियों यथा-प्रमंडलीय आयुका, समाहर्ता, अपर समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी, भूमि सुधार उप समाहर्ता तथा अंचलाधिकारी के न्यायालयों में भू-राजस्व एवं भूमि संबंधित मामले काफी संख्या में लांबित पाये गये है और इनके निष्पादन में क्षेत्रीय पदाधिकारियों द्वारा तत्परता नहीं दिखाई जाती है।

2 इस संबंध में राजस्य पर्षद के सुझाव के आलोक में राज्य सरकार द्वारा सम्यक विद्यारोपरांत यह निर्णय लिया गया है कि इसमें शामिल विभिन्न संवर्ग के पदाधिकारी यथा-ना0प्र0से0, वि०प्र०से एवं बिहाच राजस्व सेवा द्वारा समर्पित किये जाने वाले स्वमूल्यांकन प्रतिवेदन (Self appraisal) में इस बात की प्रविष्टि की जाय कि प्रतिवेदित पदाधिकारी द्वारा अपने कार्यकाल में अपने न्यायालय में कुल कितने बादों का निष्पादन किया गया, कितने वादे लंबित रहें और कितने याद छः माह की अवधि से अधिक तक लंबित रहें।

3. उक्त निर्णय के आलोक में अपने कार्य निष्पादन मूल्यांकन प्रतिवेदन (PAR)/ स्वमूल्यांकन प्रतिवेदन (Self appraisal) में भू-राजस्व के लंबित/निष्पादित वादों से संबंधित आकड़ों की प्रविष्टि किया जाना सुनिश्चित किया जाय।

विश्वासभाजन

(राम बिशुन राय), 

सरकार के अवर सचिव।

Full Document

Recent Circular