No: 666 Dated: Jan, 14 2020

बिहार सरकार

सामान्य प्रशासन विभाग

प्रेषक,   

                    आमिर सुबहानी

                   अपर मुख्य सचिव सेवा में,

सेवा में,

                    सभी जिला पदाधिकारी।

विषय   :-       समाहरणालय / अनुमंडल कार्यालय में पदस्थापित बिहार प्रशासनिक सेवा के वरीय उप समाहर्ताओं/अपर आनुमंडल पदाधिकारियों के लिए भाड़े पर वाहन उपलब्ध कराने एवं महिला पदाधिकारियों के लिए अलग शौचालय / वाशरूम तथा आवास की व्यवस्था कराने के संबंध में |

महाशय.

                निदेशानुसार उपर्युक्त विषय के संबंध में कहना है कि विभिन्न जिला पदाधिकारियों के द्वारा जिला समाहरणालयों में पदस्थापित वरीय उप समाहराओं को कार्य की प्रकृति को देखते हुए प्रत्येक वरीय उप समाहर्ता को वाहन उपलब्ध कराने माहित अन्य आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने का अनुरोध प्राप्त हो रहे हैं। जिलों में पदस्थापित वरीय उपसमाहराओं की कार्य संपादित करने के लिए अक्सर क्षेत्र नमण पर जाना पड़ता है। वाहन के अभाव में क्षेत्रीय स्तर पर कार्य संपादन करने में कठिनाई होती हैं।

2. महिलाओं के लिए 35 प्रतिशत पद आरक्षित होने के कारण काफी अधिक संख्या में महिला पदाधिकारियों की नियुक्ति हुई है, जिन्हें जिलों में प्रशिक्षण हेतु पदस्थापित किया गया है। समाहरणालयों में महिलाओं के लिए अलग से शौचालय / वाशक्तम एवं समुचित आवासों की व्यवस्था नहीं रहने के कारण भी कठिनाई हो रही हैं। 3 उपर्युक्त तथ्यों को ध्यान में रखते हुए जिलों में पदस्थापित बिहार प्रशासनिक सेवा के वरीय उप समाहराओं एवं अनुमंडल कार्यालय में पदस्थापित अपर अनुमंडल पदाधिकारियों के द्वारा मुख्यालय स्तर/क्षेत्रीय स्तर पर कार्यसंपादन हेतु निम्नांकित प्रकियानुसार भाडे पर वाहन उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया है :-

     (i) बिहार प्रशासनिक सेवा के पदाधिकारी को किसी ऐसे कार्यालय / प्रशाखा का प्रभार मिले जिसमें पूर्व से सरकारी वाहन उपलब्ध हो, तो ऐसी स्थिति में संबंधित पदाधिकारी उपलब्ध वाहन का ही उपयोग करेंगे।

    (ii) समाहरणालय/ अनुमंडल कार्यालय में पूर्व से सरकारी वाहन उपलब्ध हो, तो वरीय उपा समाहत्ता/अपर अनुमंडल पदाधिकारी को उपलबा वाहन आवंटित किया जायेगा।

    (iii) जिला पदाधिकारी सामान्य प्रशासन विभाग, बिहार, पटना से भाड़ा मद में आवंटन प्राप्त करेंगे।

    (iv) भाड़े पर वाहन लेने की कार्रवाई वित्त विभाग द्वारा निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार जिला पदाधिकारी द्वारा आवश्यकतानुसार की जाएगी।

    (v) भाडे पर ली जानेवाली वाहन नद के व्यय का बहन मुख्यशीर्ष-2053-जिला प्रशासन में जिला कार्यालय एवं अनुमंडल कार्यालय के लिए बाहन भाड़ा मद में उपबंधित राशि से किया  जाएगा |

4. जिलों में पदस्थापित महिला पदाधिकारियों की संख्या को ध्यान में रखते हुए शौचालय / बाशरूम एवं आवास की अतिरिक्त व्यवस्था करने हेतु सभी जिला पदाधिकारी आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे।

(आमिर सुबहानी)

अपर मुख्य सचिव

Full Document

Recent Circular